Akshay Oberoi's Look From Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी का टीजर जारी किया था, जिसे देखकर फैन्स की उत्सुकता और बढ़ती दिखाई दी। दूसरा टीजर जारी करने के बाद यश ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'टॉक्सिक' से अक्षय ओबेरॉय का दमदार लुक जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि इस मूवी में अक्षय ओबेरॉय क्या किरदार निभा रहे है।
'टॉक्सिक' से सामने आया अक्षय ओबेरॉय का धांसू लुक
यश की 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने अक्षय ओबेरॉय को टोनी और सुदेव नायर को कर्मादी के रूप में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। अक्षय ओबेरॉय द्वारा निभाया जा रहा यह किरदार 1950 के दशक के किसी इंसान जैसा लग रहा है। अक्षय ओबेरॉय इस लुक में काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। अक्षय ओबेरॉय के फैन्स उन्हें इस मूवी में देखने के लिए बेताब हैं। कई दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म के ज्यादातर किरदारों के लुक भी शेयर किए थे। (इसे भी पढ़ें: भारत में रिलीज होने को तड़प रही हैं ये 7 फिल्में, मेकर्स के दांव पर लगे हैं करोड़ों रुपये)
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। इस मूवी को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा। इस फिल्म में यश और अक्षय ओबेरॉय के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, नयनतारा, गीतू मोहनदास, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित कई हसीनाएं नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख को भी स्पेशल रोल अदा करते हुए देखा जाएगा।
