बॉक्स ऑफिस

O Romeo Worldwide Box Office Collection: 100 करोड़ होने से एक कदम दूर है शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, देखें आंकड़े

O Romeo Worldwide Box Office Collection: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने से एक कदम दूर है। आइए देखें इस मूवी का कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: Instagram

O Romeo Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। इस मूवी का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। 'ओ रोमियो' विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में तीसरी मूवी है, जिसे लेकर दर्शकों को इससे काफी उम्मीद थी। इस मूवी में शाहिद कपूर का एक्शन और वायलेंट अवतार देखने को मिला है, जिसे पसंद भी किया गया। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की यह मूवी 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी 'ओ रोमियो'

शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब तक इस मूवी ने दुनिया भर में 98 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जिसे देख मेकर्स खुश भी हैं। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है। दिलचस्प बात यह है कि 'ओ रोमियो' जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 FIRST Review: रणवीर सिंह स्टारर की यामी गौतम ने की जमकर तारीफ, कही ये बात)

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की 'ओ रोमियो' ने तीसरे शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी 100 से 120 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। 'ओ रोमियो' का बजट 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। इस मूवी में शाहिद-त्रिप्ती के अलावा अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article