Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) 20 फरवरी को मेकर्स द्वारा दुनिया भर में रिलीज कर दी गई है। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था। दिलचस्प बात यह है कि 20 फरवरी के दिन ही तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' भी रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में बड़ी ओपनिंग लेने में सफल नहीं रही हैं लेकिन पहले दिन 'दो दीवाने शहर में' ने 'अस्सी' को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। तो चलिए देखते हैं सिद्धांत-मृणाल की इस मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।
Pic Credit: IMDb
'दो दीवाने शहर में' के सामने नहीं टिक पाई 'अस्सी'
सिद्धांत चतुवेर्दी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को उम्मीद से थोड़ी बेहतर ओपनिंग मिली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोमांटिक ड्रामा ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। शनिवार और रविवार के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने 95 लाख रुपये कमाए हैं। (इसे भी पढ़ें: OTT Must Watch This Weekend: कुल्लू- मनाली जाने से अच्छा है घर बैठे वीकेंड पर देख लें ये सीरीज, मिल जाएगा सुकून)
रवि उदयवर के निर्देशन में बनी सिद्धांत चतुवेर्दी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म की कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं। इस मूवी में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रज़ा मिश्रा, संदीपा धर, दीपराज राणा और नवीन कौशिक सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'दो दीवाने शेहर में' से पहले मृणाल ठाकुर की अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी।
