OTT Must Watch This Weekend: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर सीरीज का तड़का इस वीकेंड आपके लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स पर द नाइट एजेंट में जासूसी और गद्दारी का धमाल है। प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन में ट्विस्ट से भरपूर कहानियां हैं। इसके अलावा भी ऐसी कई सीरीज है जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कुल्लू- मनाली जाने से अच्छा है कि आप इस वीकेंड घर पर बैठकर इन सीरीज का मजा ले सकते हैं।
प्राइम वीडियो पर अगर आपने अब तक द फैमिली मैन नहीं तो देखी तो इस वीकेंड जरूर से जरूर देख लें। इस सीरीज को देखने के बाद आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे।
जियो हॉटस्टार की सबसे बेस्ट सीरीज स्पेशल ऑप्स है। इस सीरीज को देखने के बाद आप सबकुछ भूल जाएंगे।
वेब सीरीज तनाव सोनी लिव पर मौजूद है। इस सीरीज की कहानी जरा हटकर है और आपको आखिर तक बांधे रखेगी।
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कोहरा 2 ने दस्तक दी है। इस सीरीज के पहले पार्ट को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब सभी लोग कोहरा 2 को भी पसंद कर रहे हैं।
द नाइट एजेंट' के दो सीजन आने के बाद अब इसके तीसरे सीजन ने गर्दा उड़ा दिया है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।