Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने सहर में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब तक इसे जैसा रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म साल 2025 की बिगेस्ट रोमांटिक ड्रामा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनी दो दीवाने सहर में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है और 24 का सफर पूरा करते-करते साल 2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल हो जाएगी। ट्रेड से सामने आ रही खबरों के अनुसार, दो दीवाने सहर में पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।
2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल होगी 'दो दीवाने सहर में'
ट्रेड पंडितों की मानें तो सिद्धांत और मृणाल की रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने सहर में दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रही है, जिसके चलते इस फिल्म को पहले दिन अच्छे दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी शानदार रही है, जिसके चलते ये ओपनिंग-डे पर 1.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपये तक का कारोबार आसानी से कर लेगी। अगर फिल्म पहले दिन 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेती है तो ये मूवी 2026 की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल हो जाएगी। आप इस साल में बिगेस्ट ओपनिंग लेने वाली 5 फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:
बॉर्डर 2: 32.1 करोड़ रुपये
ओ रोमियो:9.01 करोड़ रुपये
इक्कीस: 7.28 करोड़ रुपये
मर्दानी: 4 करोड़ रुपये
हैप्पी पटेल: 1.25 करोड़ रुपये
अस्सी से है दो दीवाने सहर में की टक्कर
सिद्धांत और मृणाल की दो दीवाने सहर में के साथ सिनेमाघरों में तापसी पन्नी की अस्सी भी रिलीज हुई है। फिल्म अस्सी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कारोबार करने में असफल होती दिख रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दो दीवाने सहर में को दर्शक अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं, जिसके चलते ये पहले दिनअस्सी से अच्छे आंकड़े दर्ज कराएगी।
