बॉक्स ऑफिस

Assi Box Office Day 1: पहले दिन एक करोड़ भी नहीं कमा पाई तापसी पन्नू की फिल्म, देखें आंकड़े

Assi Box Office Day 1: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग नहीं मिली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये भी नहीं रहा है।

Image

Pic Credit: You Tube

Assi Box Office Day 1: साल 2026 सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। अब तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का प्यार मिला है। 20 फरवरी का दिन भी इंडियन सिनेमा के लिए बेहद रहा है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा मूवी 'अस्सी' ने दस्तक दी। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद मेकर्स ने 'अस्सी' से कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगा ली थी। ट्रेड रिपोर्ट्स को देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है क्योंकि ये पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने में सफल नहीं रही है। आइए देखते हैं इस मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहा है।

पहले दिन 'अस्सी' ने कमाए कुल इतने करोड़

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने भारत में पहले दिन केवल 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया हो, जो निर्माताओं के मुताबिक काफी निराशाजनक है। यह फिल्म यामी गौतम अभिनीत कोर्टरूम ड्रामा 'हक' की ओपनिंग को पार नहीं कर सकी, जो नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी। 'हक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। 'हक' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 19.86 करोड़ रहा था। (इसे भी पढ़ें: 'काबिल 2' से लेकर 'कृष 4' सहित ऋतिक रोशन के हाथो में हैं ये 6 धांसू प्रोजेक्ट्स, टूट जाएंगे बड़े-बड़े से रिकॉर्ड्स)

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' में तापसी पन्नू के अलावा कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और विपुल गुप्ता ने अहम रोल अदा किया है। इस मूवी में सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक और नसीरुद्दीन शाह का स्पेशल अपीयरेंस भी शानदार रहा है। फिल्म को अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'थप्पड़' और 'मुल्क' के बाद 'अस्सी' तापसी पन्नू की अनुभव सिन्हा के साथ यह तीसरी मूवी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article