Do Aur Do Pyaar box office Day 1: लाखो में रही विद्या बालन और इलियाना डी'क्रूज स्टारर की कमाई, मेकर्स हुए निराश

Do Aur Do Pyaar Box office collection Day 1: लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डी'क्रूज (Ileana D'Cruz) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दो और दो प्यार' (Do Aur Do Pyaar) को शानदार ओपनिंग नहीं मिली है। फिल्म ने पहले दिन केवल लाखों में कमाई की है।

Do Aur Do Pyaar Box office collection Day 1: विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डी'क्रूज (Ileana D'Cruz) की नई फिल्म 'दो और दो प्यार' (Do Aur Do Pyaar) 19 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस अनोखी रोमांटिक-कॉमेडी को देखने के लिए फैन्स काफी समय से बेताब थे। फिल्म के आज के जमाने के रिश्तों और बेवफाई कई चीजों के बारे में है। इस फिल्म विद्या बालन और इलियाना डी'क्रूज के अलावा प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति जैसे कुछ नाम भी शामिल हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

Do Aur Do Pyaar

विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डी'क्रूज (Ileana D'Cruz) की फिल्म 'दो और दो प्यार' (Do Aur Do Pyaar) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। निर्माताओं को उम्मीद थी कि ये फिल्म पहले दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

कई ट्रेड रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि आईपीएल होने की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'दो और दो प्यार' ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। इसके बाद फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। शीर्षा गुहा ठाकुरता ने इस फिल्म का निर्देशन कर डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। हंसल मेहता, ताहिरा कश्यप, शकुन बत्रा, राहुल ढोलकिया और शोनाली बोस को यह फिल्म पसंद आई है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed