Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी 5 दिसंबर के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही शानदार रिव्यू मिले। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' ने 4 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर लिया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर' ने रणवीर सिंह की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आइए 'धुरंधर' के बिजनेस कर एक नजर डालते हैं।
Pic Credit: X
'धुरंधर' ने तोडा 'राम-लीला' का रिकॉर्ड
Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे दिन 26 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की। चार दिनों में रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर का कुल कलेक्शन 126 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म ने 'राम- लीला' का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 117.53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
'धुरंधर' की बात करें तो इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और रजत बेदी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों में फिल्म को देखने जा रही है। वहीं दूसरी ओर 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' मूवी में रणवीर सिंह के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। फिल्म में सुप्रिया पाठक, गुलशन देवैया, ऋचा चड्ढा और शरद केलकर सहित कई कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। यह मूवी शानदार थी।
