Imtiaz Ali Daughter Engaged With Boyfriend: मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपनी फिल्मों से लाखों लोगों का दिल जीता है। इम्तियाज अली की फिल्में अपनी कहानी से दर्शकों पर ऐसा छाप छोड़ देती हैं कि सालों तक लोग मूवीज को नहीं भूलते हैं। लेकिन हाल ही में इम्तियाज अली अपनी बेटी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Ida Ali) ने सगाई कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने उन्हें नॉरवे में बीच पर प्रपोज किया। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इदा अली अपनी रिंग खूब फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इम्तियाज अली की बेटी की खुशी वीडियो में देखने लायक रही। इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली ने Shahid-Kareena के ब्रेकअप पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- पर्सनल लाइफ का असर फिल्म पर ....

Imtiaz Ali अपनी बेटी Ida Ali के साथ
बता दें कि इदा अली (Ida Ali) अपने पिता इम्तियाज अली के नक्शे कदम पर चल रही हैं। फिल्म मेकिंग, डायरेक्शन और लेखन में उनकी काफी दिलचस्पी है। इदा अली ने 16 साल की उम्र में शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' को लिखा और डायरेक्ट किया था। वहीं 2018 में आई शॉर्ट फिल्म 'माया' भी उन्हीं के द्वारा डायरेक्ट की गई है।
