De De Pyaar De 2 Box Office: 9वें दिन अजय देवगन की फिल्म की कमाई में आया उछाल, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 23, 2025, 08:43 AM IST

De De Pyaar De 2 Box Office Day 9: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

De De Pyaar De 2 Box Office Day 9: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है। इन सब के बीच अब फिल्म दे दे प्यार दे 2 की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

de de pyaar de 2 box office day 9

Image Source: de de pyaar de 2 Movie

9वें दिन दे दे प्यार दे 2 ने किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों आ गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ मूवी की कुल कमाई 57.35 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है।

End of Feed