Dacoit Box Office Day 1: साउथ एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म का ट्रेलर सभी को काफी पसंद आया था। ट्रेलर देखने के बाद लोग के लिए एक्साइटेड हो गए थे। हालांकि लोगों का ये मानना है कि मूवी उतनी कुछ खास नहीं है। लोग फिल्म की कहानी को कमजोर बता रहे हैं। लोगों का ये कहना है कि अदिवि शेष ने भी कुछ खास एक्टिंग नहीं की है। हालांकि मृणाल ठाकुर ने सभी का दिल जीत लिया है। इस बीच अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की पहले दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आई है।-(ये भी पढ़ें-अदिवि शेष ने किया निराश, टूटा फैंस का दिल, कहा- 'मृणाल ने अकेले संभाला है...')
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी डकैत (pic credit- instagram)
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी डकैत (pic credit- instagram)
डकैत ने की इतनी कमाई
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दुनिया भर में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार, भारत में पहले दिन फिल्म ने 3,800 शोज में 6.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जिसका ग्रॉस 7.57 करोड़ रुपये है। विदेशों में फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 13.57 करोड़ रुपये हो गया। तेलुगु वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। इसने 1,883 शोज में 5.60 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जबकि हिंदी वर्जन ने 1,917 शोज में सिर्फ 90 लाख रुपये नेट कमाए। डकैत की कहानी एक कैदी की है, जो जेल से भागकर अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने निकलता है। लेकिन बदले की राह में कई घटनाएं होती हैं, जो सही और गलत की सीमा को धुंधला कर देती हैं।-(ये भी पढ़ें-नानी ने आदिवि शेष की 'डकैत' को बताया ब्लॉकबस्टर, मृणाल की तारीफ में कही ये बात)
धुरंधर 2 ने डकैत को दी टक्कर (pic credit-instagram)
धुरंधर 2 से मिली टक्कर
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बीते महीने 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इतने दिन बाद भी धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर सिक्का चल रहा है। बीते दिन फिल्म ने 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म धुरंधर 2 ने डकैत को फुल टक्कर दी है। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 1700 करोड़ टच कर लेगी।
