बॉक्स ऑफिस

Dacoit Box office Day 2: दूसरे दिन ही डकैत ने धुरंधर 2 के आगे टेके घुटने, मेकर्स को लगा झटका

Dacoit Box office Collection Day 2: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई। पहले दिन इसका कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। अब दूसरे दिन फिल्म ने इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

दूसरे दिन ही डकैत ने धुरंधर 2 के आगे टेके घुटने (pic credit-instagram)

Dacoit Box office Collection Day 2: साउथ एक्टर आदिवी शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म डकैत ने दुनियाभर में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म डकैत ने दूसरे दिन भी अच्छी-खासी कमाई कर ली है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Dacoit Box Office Day 1: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म, धुरंधर 2 ने दी जबरदस्त टक्कर)

dacoit movie

दूसरे दिन ही डकैत ने धुरंधर 2 के आगे टेके घुटने (pic credit-instagram)

धुरंधर 2 के आगे टेके घुटने

साउथ एक्टर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई। रिलीज होने पर फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और पहले दिन इसका कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी। सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दूसरे दिन डकैत ने 6.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का सामना करना पड़ रहा है, जो अब अपने चौथे हफ्ते में है। धुरंधर 2 ने बीते दिन 11 से 13 करोड़ रुपये के बीच कारोबार किया जो डकैत से काफी ज्यादा है। (ये भी पढ़ें-अदिवि शेष ने किया निराश, टूटा फैंस का दिल, कहा- 'मृणाल ने अकेले संभाला है...')

डकैत को लेकर नानी ने कही थी ये बात

बताते चलें कि फिल्म डकैत की कहानी एक गुस्साए कैदी की है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका (मृणाल ठाकुर) से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। अभिनेता नानी ने फिल्म की खूब तारीफ की और एक्स पर लिखा था' ब्लॉकबस्टर विद ऑल हार्ट। डकैत व्हाट अ फिल्म इसे थिएटर में जरूर देखें। आदिवी शेष शानदार थे और यह उनका अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है। मृणाल ठाकुर ने भी अपने किरदार में पूरी तरह डूबकर काम किया है। सुप्रिया, आपने साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक बना दी। पूरी टीम को बधाई।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article