Daaku Maharaaj box office collection day 1: तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की नई एक्शन-ड्रामा 'डाकू महाराज' को मेकर्स ने 12 जनवरी के दिन रिलीज कर दिया है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी और हरकोई इसे बड़े परदे देखने के लिए बेताब था। बॉबी कोहली के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'डाकू महाराज' (Daaku Maharaaj) ने टिकिट खिड़की पर भी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी, जिसका फायदा यूज़ बॉक्स ऑफिस पर मिला है। इस समय को अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पहले दिन धांसू कमाई करने में सफल रही है। आइए देखें फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा है।
'डाकू महाराज' ने की धांसू कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'डाकू महाराज' (Daaku Maharaaj Box office) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये के धमाकेदार ओपनिंग ली है। 'डाकू महाराज' ने नंदमुरी बालकृष्ण की 'भगवंत केसरी' को मात दे दी है, जिसमें पहले दिन 16.6 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि राम चरण की हालिया रिलीज हुई 'गेम चेंजर' से कड़ी टक्कर मिलने के बाद भी 'डाकू महाराज' ने जबरदस्त कलेक्शन किया है।
नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म 'डाकू महाराज' में प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ और उर्वशी रौतेला भी अहम भूमिका में हैं। इस मूवी से बॉबी देओल ने भी अपना तेलुगु डेब्यू किया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेल पर फिल्माए गए डांस स्टेप्स लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
