Crew Box Office Collection: करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। पहली बार तीनों एक्ट्रेसेस ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है। तीनों की जबरदस्त एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म को राजेश ए कृष्णनन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर रिया चक्रवर्ती और एकता कपूर फिल्म की कमाई से काफी खुश है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने कुल मिलाकर कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Crew Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
फिल्म ने 9 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, पहले हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने सेकेंड फ्राइडे को 3.75 करोड़ और सेकेंड सैटरडे को फिल्म ने 5.25 करोड़ की कमाई थी। सिनेमाघरों में 19.25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट था। फिल्म ने कुल मिलाकर 52.7 करोड़ की कमाई कर ली है।
वर्ल्डवाइड फिल्म ने कमाए इतने करोड़
क्रू में करीना, तबू और कृति के साथ कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है। क्रू को अगले हफ्ते अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की मैदान से कड़ी टक्कर मिलेगी। दोनों फिल्में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
