Crew Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, कृति सेनन और तबू की फिल्म 'क्रू' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुी है। ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर करीना कपूर की 'क्रू' (Crew) ने ओपनिंग के दिन अच्छी खासी रकम के साथ उड़ान भरी थी। खास बात तो यह है कि छह दिन बाद भी तबू (Tabu) की 'क्रू' आसमान में संतुलन बनाए हुए है। हालांकि शुरुआती दिनों के मुकाबले करीना कपूर (Kareena Kapoor) और तबू की फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन ये पिछली मूवीज 'योद्धा' और 'बस्तर' के मुकाबले कहीं बेहतर परफॉर्म कर रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तबू स्टारर मूवी 'क्रू' (Crew) ने बीते दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने छह दिन में ही 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 40.70 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। अगर करीना कपूर की फिल्म इसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रहती है तो ये जल्द ही 50 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि ईद पर अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) और अजय देवगन की 'मैदान' रिलीज हो रही है, जिससे इसकी कमाई पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते सिन सिनेमाघरों में 'क्रू' (Crew) की ऑक्युपेंसी 11.60 प्रतिशत दर्ज की गई। जहां सुबह फिल्म की ऑक्युपेंसी 7.28 प्रतिशत थी तो वहीं रात के शो में 15.02 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तबू ने एयरहॉस्टेस की भूमिका अदा की है। वो ऐसी एयरलाइन्स के लिए काम करती हैं, जो कि दिवालिया हो चुकी है।
