Crew Box Office Collection Day 2: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णा ने किया है। करीना, कृति और तबू के साथ कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की।
crew Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
क्रू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्रू ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने 9.6 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। फिल्म ने कुल मिलाकर 18. 85 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 20.07 करोड़ की कमाई की थी। क्रू पहली महिला प्रधान फिल्म बन गई है जिसने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई की। इस बात की जानकारी फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। रिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, वीरे दी वेडिंग से क्रू तक। क्रू में इन लेडीज के साथ काम करके अच्छा लगा।
क्रू की कहानी
क्रू में करीना, तबू और कृति एयरहोस्टेस का रोल प्ले कर रही है। तीनों के अपने-अपने सपने है। लेकिन उनकी एयरलाइन कोहिनूर का दिवालिया निकल गया है जिसकी वजह से तीनों परेशान है। तीनों अपनी लाइफ बदलने का प्लान करती है। अपने सपने को पूरा करने के लिए तीनों सोने की तस्करी का काम करता है। अब कैसे तीनों इस मुसीबत से बचेगी। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी है। क्रू में तीनों एक्ट्रेसेस ने शानदार काम किया है।
