Crakk Jeetega to Jiyegaa box office collection day 2: विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। क्रैक एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में विद्युत के साथ अर्जुन रामपाल, एमी जैक्सन और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म को पहले दिन दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Crakk Box Office Collection (credit pic: instagram)
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने महज 2.15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दो दिन में कुल मिलाकर 6.4 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।
क्रैक की कहानी
क्रैक में विद्युत लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक शख्स की है जिसकी जर्नी मुंबई के झोपड़पट्टी से शुरू होती है और स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना नाम बनाने की है। फिल्म में अर्जुन ने निगेटिव रोल प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान विद्युत ने कहा था, क्रैक के जरिए मेरा विजन भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी एक्शन स्पोर्ट्स थ्रिलर पेश करने की थी। मैं अपनी आसाधरण टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे सपने को हकीकत में बदलने का काम किया है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक अलग अनुभव महसूस होगा। मैं अपने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हूं। क्रैक के साथ सिनेमाघरों में यामी गौतम की आर्टिक 370 भी रिलीज हुई है। आर्टिकल 370 कमाई के मामले में क्रैक से काफी आगे है।
