बॉक्स ऑफिस

Article 370 Box Office Collection Day 2: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2024, 08:51 AM IST

Article 370 Box Office Collection Day 2: यामी गौतम (Yami Gautam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आर्टिकल 370' सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म में प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिन में कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Yami Gautam Article 370 (credit pic: instagram)

Article 370 Box Office Collection Day 2: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में यामी के साथ प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर अधारित है। फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांड ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की घटना को दिखाया गया है। आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.9 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जंप देखने को मिला। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार, फिल्म ने 7.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 27. 15% का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने कुल मिलाकर 13.14 करोड़ की कमाई की है।

आर्टिकल 370

फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित है। यामी फिल्म में इंटेलिजेंस अधिकारी की भूमिका में हैं। एक्ट्रेस को कश्मीर से आतंकवाद को मिटाने का मिशन दिया जाता है। फिल्म में यामी ने शानदार काम किया है। यामी के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। स्क्रीन पर प्रियामणि का किरदार बहुत बड़ा नहीं है। एक्ट्रेस ने छोटे से रोल से अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में फिल्म आर्टिकल 370 का जिक्र किया था। इसके बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article