बॉलीवुड

तलाक के बाद Aamir Khan ने Ex वाइफ से पूछा था मुझमें क्या कमी थी? Kiran Rao ने गिनाई ये खामियां...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2024, 11:22 AM IST

आमिर खान और किरण राव ने साल 2021 में तलाक लिया था। इन दिनों किरण अपनी फिल्म लापता लेडीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। आमिर खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किरण संग अपने रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद मैंने किरण से पूछा था एक पति के रूप में मुझमें क्या कमी थी?

Image

Aamir Khan and Kiran Rao (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। एक्टर ने दो शादियां की थी। लेकिन उनकी दोनों शादियां नहीं चलीं। एक्टर अपनी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव (Kiran Rao) के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। आमिर और किरण तलाक के बाद भी एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किरण राव संग अपने रिलेशनशिप पर बात की। एक्टर ने एबीपी समिट में कहा, तलाक के बाद मैंने अपनी एक्स वाइफ किरण राव से पूछा कि एक पति के रूप में मुझे में क्या कमियां थी।

एक्टर ने कहा, एक मजेदार चीज है। हम लोगों का अभी तलाक हुआ है। आप सभी लोगों को पता ही होगा। एक दिन शाम में मैंने अपनी एक्स वाइफ किरण राव से पूछा कि क्या लगता है पति के रूप में क्या कमी थी। मैं खुद पर सुधार कर सकता हूं। किरण के पास एक लंबी लिस्ट थी जिसे जानकर मैं हैरान रह गया।

किरण ने गिनवाई थीं खामियां

किरण ने कहा, जैसे ही आप बात करते हैं, आप किसी और को बात नहीं करने देते हैं। आप अपने पॉइंट्स पर अटके रहते हैं। एक्टर ने आगे कहा कि किरण ने मुझसे 15 से 20 प्वाइंट लिखवाए हैं। किरण और आमिर तलाक के बाद भी अपने बेटे आजाद की साथ में परवरिश कर रहे हैं। कपल ने साल 2021 में तलाक लिया था। किरण 12 साल बाद बतौर निर्देशक लापता लेडीज से वापसी कर रही हैं। ये फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article