Article 370 Box Office Collection Day 3: यामी गौतम (Yami Gautam) की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल 370' सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में यामी के साथ प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमाकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही पहले दिन फिल्म की धीमी शुरुआत हुई। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 23 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म की तीसरे दिन की कमाई।
रविवार यानी 25 फरवरी को फिल्म ने 9.5 से 10 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 23 करोड़ की कमाई कर ली है।
जानें फिल्म की तीन दिनों की कमाई
यामी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.7 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7. 5 करोड़ की कमाई की थी और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 9. 5 से 10 के बीच थी। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके अलावा फिल्म को पॉलिटिकल सपोर्ट भी मिल रहा है। पीएम मोदी ने अभी अपने भाषण में फिल्म का जिक्र किया था। फिल्म ने कमाई के मामले विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक को पीछे छोड़ दिया है। क्रैक ने अभी तक कुल मिलाकर 9. 5 करोड़ की कमाई की है।
