Coolie box office collection day 7: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा बेस्ड मूवी 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 14 अगस्त के दिन रिलीज हुई 'कुली' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। लॉन्ग वीकेंड मिलने से रजनीकांत की 'कुली' को कमाई के मामले में अच्छा फायदा हुआ था। केवल सात दिनों के अंदर यह मूवी 220 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले गई है। आइए देखते हैं कि 'कुली' ने बुधवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।
Pic Credit: IMDb
एक हफ्ते में इतने करोड़ रहा 'कुली' का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी की एक हफ्ते में टोटल कमाई 222.5 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरे वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने के पूरे-पूरे चांस हैं। इस मूवी में रजनीकांत के स्टाइल और उनकी एक्टिंग को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि फिल्म अभी भी शानदार कमाई करने में लगी हुई है।
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिला। क्लैश होने के बाद भी इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली थी। रजनीकांत की 'कुली' में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का भी धांसू कैमियो देखने को मिला। आमिर खान ने खुद बताया है कि उन्होंने इस मूवी को करने के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया है।
