Coolie box office collection day 14: गणेश चतुर्थी का मिला रजनीकांत स्टारर को फायदा, 'कुली' के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी

Coolie box office collection day 14: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' बॉक्स ऑफिस दम दिखा रही है। 'वॉर 2' से क्लैश होने के बाद यह मूवी हर दिन अच्छी कमाई कर 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Coolie box office collection day 14: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'कुली' ने आज सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 14 अगस्त के दिन ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। 27 अगस्त के दिन कई जगहों पर गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के कारण फिल्म 'कुली' को बड़ा फायदा हुआ है। इस मूवी के कलेक्शन में मंगलवार की तुलना में बुधवार को भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें यह मूवी कितने करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है।

Coolie box office collection day 14

Images Source: IMDb

14वें दिन 'कुली' के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी

ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक रजनीकांत स्टारर 'कुली' ने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी ने मंगलवार के दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 14 दिनों के अंदर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 268.75 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शानदार एंट्री लेने में सफल रहेगी।

End of Feed