Coolie box office collection day 13: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त एक दिन रिलीज हुई थी। 'कुली' के साथ बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' ने भी दस्तक दी थी। दोनों की फिल्मों को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों की कमाई की बात करें तो रजनीकांत की 'कुली' ने इस मामले में बाजी मारी है। दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 13 दिनों के बाद भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन कलेक्शन करने में लगी हुई है। आइए देखें इस मूवी ने अब तक कितने रुपये का कारोबार कर लिया है।
Pic Credit: IMDb
13 दिनों में इतने करोड़ रही है 'कुली' की कमाई
Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों की मानें तो रजनीकांत स्टारर 'कुली' ने दूसरे मंगलवार के दिन 3.25 करोड़ रुपये छाप लिए हैं। यह कलेक्शन सभी भाषाओं का है। 13 दिनों में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 263.85 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में मेकर्स उम्मीद कर रहे है कि 'कुली' 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार ले। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने के लिए मेकर्स ने 350 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
रजनीकांत के साथ फिल्म 'कुली' में आमिर खान भी अहम भूमिका नजर आ रहे हैं। रजनीकांत और आमिर खान को बड़े परदे पर साथ में देखना फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। इस मूवी में नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
