Chand Mera Dil Box office Day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) 22 मई को सिनेमाघरों में पहुंची थी। लक्ष्य और अनन्या की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को ऑनस्क्रीन पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म को उस तरह की सफलता नहीं मिली है जिससे इसकी बॉक्स-ऑफिस कमाई में कोई बड़ा उछाल आए। यह फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी स्ट्रगल आज भी जारी है। दिलचस्प बात यह है कि शनिवार की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। आइए देखते हैं कि यह मूवी 9 दिनों में कितने करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है। (इसे भी पढ़ें: बॉबी-सोहेल का दिल तोड़कर मनीष मखीजा से Pooja Bhatt ने की शादी, 11 सालों में हुआ तलाक...अब हैं सिंगल)
चांद मेरा दिल ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
22 करोड़ के पार पहुंचा 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन
करण जौहर के बैनर तले बनी लक्ष्य और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से भी शानदार रिस्पांस मिला था। Sacnilk ने अब जो 'चांद मेरा दिल' के शनिवार के आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक यह 1.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। शुक्रवार को इस मूवी ने 1.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। गुरुवार के दिन ईद की छुट्टी होने की वजह से यह कमाई 2.20 करोड़ रुपये रही थी। हाल की कमाई जुड़ने के बाद 'चांद मेरा दिल' ने अब भारत में लगभग 22.50 करोड़ की नेट कमाई कर ली है जबकि इसका कुल घरेलू कलेक्शन 26.39 करोड़ रहा है। (इसे भी पढ़ें: बिना सोचे-समझे Sanjay Dutt ने ठुकरा दी थीं ये 6 फिल्में, लिस्ट में हैं 'बाहुबली' जैसे कई प्रोजेक्ट)
इन फिल्मों से मिली 'चांद मेरा दिल' को टक्कर
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर कई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली है, जिसका असर इसकी कमाई पर देखने को मिला। अलग-अलग जॉनर की नई रिलीज फिल्मों ने सिनेमा हॉल भर दिए हैं, जिनमें हॉलीवुड फिल्में 'ऑब्सेशन' और 'स्टार वॉर्स: द मैंडलोरियन एंड ग्रोगु' और साथ ही हिंदी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' शामिल हैं। इस मूवी का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म में आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और अंकुर पोद्दार जैसी कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
