बिना सोचे-समझे Sanjay Dutt ने ठुकरा दी थीं ये 6 फिल्में, लिस्ट में हैं 'बाहुबली' जैसे कई प्रोजेक्ट

Sanjay Dutt Rejected Movies: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' सहित संजय दत्त ने कई फिल्मों को ना कहकर अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गलती की। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 29 2026, 12:22 IST
संजय दत्त ने ठुकरा दी थीं ये फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

संजय दत्त ने ठुकरा दी थीं ये फिल्में...

Sanjay Dutt Rejected Movies: संजय दत्त अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक बॉलीवुड के टॉप डिमांडिंग एक्टर बने हुए हैं। अभिनेता ने शायद ही कोई ऐसा किरदार होगा, जिसे बड़े परदे पर ना निभाया हो। अपने इस करियर में संजय दत्त ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं। मगर कई बार ऐसा हुआ भी है, जब संजय दत्त ने अच्छी फिल्मों को ना कहने में देरी नहीं की। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको संजय दत्त द्वारा ठुकराई गई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

धूमImage Credit : Instagram02 / 07

धूम

मेकर्स ने फिल्म 'धूम' में संजय दत्त को लीड रोल ऑफर किया था। अभिनेता के मना करने के बाद यह फिल्म जॉन अब्राहम के हिस्से चली गई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

बाहुबलीImage Credit : Instagram03 / 07

बाहुबली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली फिल्म 'बाहुबली' में कट्टापा के किरदार के लिए संजय दत्त को लेने वाले थे। मगर अभिनेता ने इस मूवी को ठुकरा दिया था।

चक दे! इंडियाImage Credit : Instagram04 / 07

चक दे! इंडिया

शाहरुख खान ने इस फिल्म में हॉकी कोच कबीर खान का रोल अदा किया था। यह मूवी सबसे पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता ने यह नहीं की।

प्यार किया तो डरना क्याImage Credit : Instagram05 / 07

प्यार किया तो डरना क्या

यह फिल्म भी संजय दत्त को ऑफर हुई थी। इस मूवी में जो किरदार संजय को ऑफर हुआ था उन्हें यह पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्म नहीं की। यह फिल्म बाद में अरबाज खान के हिस्से चली गई।

हेरा फेरीImage Credit : Instagram06 / 07

हेरा फेरी

साल 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' में श्याम की भूमिका के लिए मेकर्स ने संजय दत्त से संपर्क किया था लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थीं और यह रोल सुनील शेट्टी को मिल गया।

वेलकम टू द जंगलImage Credit : Instagram07 / 07

वेलकम टू द जंगल

संजय दत्त ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि डेट ना होने की वजह से संजय दत्त इसे ना करने का निर्णय लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!