बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office: 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है मोहनलाल की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' लगतार अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है।

Image

100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) 21 मई को रिलीज की गई थी। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिली-जुली समीक्षाएं मिली थीं। दिलचस्प बात यह है कि पहले दिन से लेकर अब तक 'दृश्यम 3' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। आइए देखते हैं इस फिल्म ने 11 दिनों के अंदर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। (इसे भी पढ़ें:Suman Kalyanpur का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, लता मंगेशकर से होती थी तुलना)

'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 5.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। 11वें दिन के कलेक्शन के बाद मोहनलाल की इस क्राइम थ्रिलर का टोटल कलेक्शन 96.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी सोमवार को 100 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल ही जाएगी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। यह मूवी दुनिया भर में 228.95 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। (इसे भी पढ़ें: Bobby Deol ने 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग हुई अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच)

Drishyam 3

Drishyam 3

मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' को सफल बनाने के लिए फैन्स व्यक्त किया आभार

मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' को इतना प्यार देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। मलयालम सुपरस्टार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दृश्यम 3 को बहुत ज्यादा प्यार, जुनून और पैशन के साथ बनाया गया था। आप सभी के प्यार ने मुझे भावुक कर दिया है। दूसरी ओर मोहनलाल स्टारर में अंसीबा हसन अंजू जॉर्ज के रूप में नजर आती हैं और एस्थर अनिल अनु जॉर्ज की भूमिका निभाती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article