4th-डे Bhooth Bangla की कमाई में 68% की गिरावट, निकल गई Akshay Kumar की हवा

'Bhooth Bangla' Box office: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शक पसंद कर रहे हैं। यह मूवी दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

'Bhooth Bangla' Box office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकन की ओर से 'भूत बंगला' को शानदार रिव्यू मिले हैं। मेकर्स ने फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा था। पेड प्रीव्यू के कलेक्शन को जोड़ने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को 'भूत बंगला' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

Akshay Kumar Bhooth Bangla Box Office Day 4

Akshay Kumar Bhooth Bangla Box Office Day 4 (Image Source: Movie Poster)

सोमवार क 'भूत बंगला' ने दर्ज कराई गिरावट...

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने सोमवार को केवल 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं और आईपीएल के जबरदस्त क्रेज के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। (इसे भी पढ़ें: Aneet Padda के दादा का हुआ निधन, 'सैयारा' एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

End of Feed