Bhooth Bangla Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर से लेकर गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' के नक्शेकदम पर चलते हुए मेकर्स ने आज यानी 16 अप्रैल को 'भूत बंगला' का प्रीव्यू रखा है। 'जॉली एलएलबी 3' के बाद अक्षय कुमार को एक बार फिर कॉमेडी जोनर में देखने के लिए हरकोई बेताब है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहने वाली है।
'भूत बंगला' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रुपये कमाएगी 'भूत बंगला'
प्रोड्यूसर और ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के फर्स्ट डे कलेक्शन पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने बताया कि लोगों ने अंदर फिल्म देखने का उत्साह देखा जा रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। 'भूत बंगला' के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर बात करते गिरीश जौहर ने बताया कि यह बहुत शानदार तो नहीं होगा लेकिन ठीक-ठाक रहने वाला है। उम्मीद है कि यह मूवी 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास की ओपनिंग कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: 'Son of Sardaar 2' में काटे गए थे Mrunal Thakur के अहम सीन्स, एक्ट्रेस ने बताया पूरा सच)
अक्षय कुमार के लिए इस हॉरर कॉमेडी का हिट होना बहुत जरुरी है। हैरानी की बात यह है कि अक्षय कुमार की बीती कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाई करने में सफल नहीं रही है। इस मूवी को अब दर्शकों का कितना प्यार मिलता है, यह तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने के बाद ही पता चलेगा। (इसे भी पढ़ें: 2 घंटे 36 मिनट की मूवी में अजय देवगन की मूंछ काटने वाला ये एक्टर बना स्टार, एक एपिसोड के लेता है 25 लाख)
इतने करोड़ है 'भूत बंगला' का बजट
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने कई सालों के बाद फिल्म 'भूत बंगला' में काम किया है। निर्माताओं ने यह मूवी बनाने में 120 करोड़ रुपये का खर्चा किया है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
