साल 1998 में अजय देवगन और काजोल की रोमांटिक ड्रामा 'प्यार तो होना ही था' रिलीज हुई थी। यह मूवी अपने समय में दर्शकों की इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी में कश्मीरा शाह, रीमा लागू और मुश्ताक खान सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया था। 2 घंटे 36 मिनट की इस मूवी में एक स्टार ऐसा भी था, जो उस समय भले ही लोगों की नजरों में नही आया था लेकिन एक एपिसोड के लिए वो 25 लाख रुपये चार्ज करता है। तो चलिए जानते हैं उस एक्टर के बारे में, जिसने फिल्म में अजय देवगन की मूंछ काट दी थी।
अजय देवगन और काजोल की यह फिल्म 'प्यार तो होना ही था' जब रिलीज हुआ तो किसी ने इस स्टार को नोटिस नहीं किया था। पता था एक दिन ये स्टार बनकर लोगों के दिलों पर राज करेगा।
'प्यार तो होना ही था' मूवी में इस एक्टर ने अजय देवगन के साथ काम किया था। इस मूवी से बड़ा ब्रेक मिलने के बाद कभी भी इस एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा था।
'प्यार तो होना ही था' मूवी में अजय देवगन की मूंछ काटने वाला अभिनेता कोई नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर ही थे। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस मूवी में उन्होंने भी अहम रोल अदा किया था।
सुनील ग्रोवर ने अपनी मेहनत के दम पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कॉमेडियन होने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर बड़े स्टार भी बन गए हैं।
सुनील ग्रोवर आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। किसी भी एक्टर की मिमिक्री करने के साथ-साथ वो नए-नए किरदार निभाते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर आज के समय में 25 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस लेते हैं।