Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 25: अभिनेता कार्तिक आर्यन की दिवाली 2024 पर रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 3 ने इतिहास रचकर रख दिया है। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला है। कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है और उन्हें धन्यवाद कहा है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिससे फैंस का दिल गदगद हो गया है। कार्तिक ने पोस्ट में लिखा है, 'सबकुछ पॉसिबल है अगर दर्शक आपके साथ खड़े हैं और आपकी कहानी में वो भरोसा जताते हैं। थैंक यू सभी को... 400 करोड़ का आंकड़ा पार कराने के लिए...।'
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 25
फिल्म भूल भुलैया 3 ने ये कमाई तब की है, जब इसकी सीधी टक्कर अजय देवगन की मल्टीस्टारर एक्शन मूवी सिंघम अगेन के साथ थी। फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ-साथ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार थे। कार्तिक आर्यन ने अकेले इन सभी कलाकारों की लोकप्रियता पर पानी फेरते हुए दिखा दिया है कि अगर अच्छी फिल्म बनाई जाए तो रोहित शेट्टी जैसे डायरेक्टर को भी पटखनी दी जा सकती है।
फिल्म भूल भुलैया 3 का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है और इसमें कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसी हसीनाएं दिखाई दी थीं। दर्शकों को माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का काम भी काफी पसंद आया है। इन दोनों हसीनाओं ने लम्बे समय के बाद भूल भुलैया 3 से थिएटर में वापसी की है।
