Bastar-The Naxal Story Box Office Collection: दूसरे दिन अदा शर्मा की फिल्म की कमाई में उछाल, जानें कलेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 17, 2024, 12:04 PM IST

Bastar-The Naxal Story Box Office Collection day 2: अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म का कहानी बस्तर में फैले आतंकवाद पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Bastar-The Naxal Story Box Office Collection: अदा शर्मा (Adah Sharma) की 'बस्तर-द नक्सल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। द केरल स्टोरी के बाद अदा की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अदा की एक्टिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं। अदा ने साबित कर दिया है कि वो शानदार एक्ट्रेस हैं। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई देख मेकर्स को झटका लगा था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। इससे पहले सुदीप्तो द केरल स्टोरी का निर्देशन कर चुके हैं। द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। एक बार फिर अदा और सुदीप्तो ने साथ में काम किया है। फिल्म की कहानी बस्तर में फैले नक्सलवाद पर आधारित है। फिल्म में अदा ने आईपीएस ऑफिसर नीरजा माधवन का रोल निभाया है।

End of Feed