Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai-Peddi की टक्कर के बीच 'बंदर' मारेगी बाजी, ओपनिंग डे पर मचेगा गदर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2026, 02:57 PM IST

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Opening Collection: एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' दोनों में से कौन सी फिल्म पहले दिन धमाल मचाएगी।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Opening Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते धमाल मचाने वाला है। इस बार बॉलीवुड और साउथ की दो बड़ी फिल्में आमने-सामने हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) है, तो दूसरी तरफ वरुण धवन (Varun Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)। दोनों फिल्मों में से किसकी ओपनिंग सबसे ज्यादा होगी, इसको लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स ने अपना अनुमान लगा लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स ने Zoom से बात करते हुए दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: वरुण धवन ने वसूली मोटी रकम, पूजा हेगड़े-मृणाल ठाकुर के हाथ लगी चिल्लर)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Opening Collection

ओपनिंग डे पर किसका होगा जलवा? (Image Source: IMDb)

दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर राम चरण की 'पेड्डी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच देखने को मिल सकती है। गिरीश जौहर के मुताबिक, साउथ में 'पेड्डी' को शानदार ओपनिंग मिल सकती है, जबकि हिंदी मार्केट में 'है जवानी तो इश्क होना है' आगे निकल सकती है। उनका कहना है, 'हिंदी में फिल्म पेड्डी की शुरुआत ठीक-ठाक से अच्छी रह सकती है। अगर लोगों को फिल्म पसंद आई तो वीकेंड में इसके कलेक्शन और बढ़ सकते हैं। वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' एक मल्टीस्टारर और यूथ को पसंद आने वाली फैमिली फिल्म है। ये हिंदी मार्केट की नंबर-1 फिल्म बन सकती है।' (ये भी पढ़ें: Entertainment News Today: क्यों भावुक हो गई दीपिका पादुकोण? वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' में होंगे बदलाव)

End of Feed