बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामेन आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर सामने आया था। इन सब के बीच अब है जवानी तो इश्क होना है का बजट और स्टारकास्ट फीस को लेकर अपडेट आया है। फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का बजट 55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के किस स्टार को कितनी फीस मिली है।
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के लिए एक्टर वरुण धवन ने बतौर फीस 35 करोड़ रुपये लिए हैं। वरुण धवन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में बानी के रोल में नजर आएगी। इस फिल्म के लिए मृणाल ठाकुर ने 5 करोड़ रुपये लिए हैं।
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में काम करने के लिए 4 करोड़ रुपये मिले हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े का रोल काफी खास होने वाला है।
एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। मौनी रॉय इस फिल्म में धमाल मचाने वाली है।
एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) भी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए चंकी पांडे 90 लाख रुपये ले रहे हैं।
फिल्म धुरंधर में धमाल मचाने वाले एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) भी इस मूवी में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के लिए बतौर फीस 70 लाख रुपये लिए हैं।