Bandar Box office Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना है' के सामने टिक नहीं पाएगी बॉबी देओल की फिल्म, सुस्त रहेगा बिजनेस

Bandar Box office Day 1: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' पहले दिन बहुत कम कमाई करने वाली है। 'बंदर' को पहले दिन 'है जवानी तो इश्क हैं' मात दे देगी।

Bandar Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' (Bandar) 5 जून के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में बॉबी देओल (Bobby Deol) और सपना पब्बी (Sapna Pabbi) को अहम भूमिका में देखा जा रहा है। 'बंदर' का ट्रेलर देखकर दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की थी। फिल्म को लेकर लोगों के अंदर अलग ही हाइप भी देखने को मिल रही थी। मगर अब जो 'बंदर' को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पहले दिन खास कमाई नहीं कर पाएगी। तो चलिए देखते हैं इस मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहने वाला है। (इसे भी पढ़ें: 'पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' हिना खान पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा?)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Beat Bandar

'बंदर' को मात देगी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Pic Credit: Instagram)

'बंदर' को मिलेगी स्लो स्टार्ट

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल और सपना पब्बी की फिल्म 'बंदर' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सुस्त शुरुआत देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह मूवी पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहने वाली है। 'बंदर' के साथ 5 जून को ही वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) भी सिनेमाघरों में पहुंची है। दोनों फिल्मों के क्लैश से 'बंदर' की कमाई पर बड़ा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है की वरुण धवन की फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बाद Hrithik Roshan के हाथ लगी 'Don 3' !! निभाएंगे फरहान अख्तर की फिल्म में लीड रोल)

'बंदर' का बजट जानकर होगी हैरानी

बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' को बनाने में मेकर्स ने कथित तौर पर 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी को अपने किरदार को निभाने के लिए बॉबी देओल ने 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में बॉबी देओल और सपना पब्बी के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जीतेंद्र जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को 500 से 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

End of Feed