Bade Miyan Chote Miyan Box office Day 1: ईद की छुट्टी का नहीं मिला अक्षय-टाइगर की फिल्म को फायदा, निराशाजनक रही कमाई

Bade Miyan Chote Miyan Box office Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और 'टाइगर श्रॉफ' (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को रिलीज कर दिया गया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पहले दिन निराशाजनक कमाई करेगी।

Bade Miyan Chote Miyan Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और 'टाइगर श्रॉफ' (Tiger Shroff) की नई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को निर्माताओं ने 11 अप्रैल के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दिया है। यह पहले 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन ईद 11 अप्रैल के दिन होने के कारण इसी रिलीज डेट को शिफ्ट कर दिया था। यह काफी लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म ने टिकिट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। एक तरफ जहां निर्माताओं को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। वहीं दूसरी ओर फिल्म के पहले दिन के जो आंकड़े सामने आए हैं उन्हें देख मेकर्स को निराशा होने वाली है।

Akshay Kumar and Tiger Shroff

सैकनिल्क एंटरटेनमेंट अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' के मॉर्निंग शो को देखने के बाद इसकी 0.73 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही थी कि ईद की छुट्टी होने के बाद अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म को बड़ा फायदा होगा लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

End of Feed