Bad Newz Box Office Collection: Deadpool & Wolverine की वजह से 'बैड न्यूज' की कमाई में आई गिरावट, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Bad Newz Box Office Collection 8th Day: विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई में गिरावट देखने को मिले। शुक्रवार को Deadpool & Wolverine रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन 21.5 करोड़ की कमाई। इसका असर विक्की की 'बैड न्यूज' पर देखने को मिला। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Bad Newz Box Office Collection 8th Day: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), एमी विर्क (Ammy Virk) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमकॉम मूवी बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के गाने दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। फिल्म का गाना तौबा-तौबा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म जल्द 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' को हॉलीवुड फिल्म Deadpool & Wolverine से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस हॉलीवुड फिल्म की वजह से बैड न्यूज की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 8वें दिन महज 2.45 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 45 करोड़ की कमाई की है।

End of Feed