बॉलीवुड

आदित्य धर की बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आएंगे Ranveer Singh, आर माधवन-संजय दत्त संग करेंगे काम

आदित्य धर की बिग बजट प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह नजर आएंगे। एक्टर ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर के साथ कई सितारे नजर आने वाले हैं। एक्टर ने प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए अपने फैंस से वादा किया कि इस बार उन्हें अलग सिनेमैटिक अनुभव मिलेगा।

Image

Ranveer singh (credit Pic : Instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर आदित्य धर की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। रणवीर के साथ फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में होंगे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी कलाकारों के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। सभी स्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। रणवीर की इस फिल्म को जिओ स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस करेगा।

आदित्य धर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। आदित्य ने इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्टाइक समेत कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक ने अपने काम से इंडस्ट्री और लोगों के बीच में अलग पहचान बनाई हैं।

रणवीर ने अपकमिंग प्रोजेक्ट का किया ऐलान

इस प्रोजक्ट की अनाउंसमेंट करते हुए रणवीर ने कैप्शन लिखा, ये मेरे फैंस के लिए हैं जो मेरे साथ बहुत ही धैर्य के साथ खड़े रहे हैं और इस तरह की बदलाव की मांग कर रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और आप सभी से वादा करता हूं ऐसा सिनेमैटिक अनुभव मिलेगा जो पहले कभी नहीं मिला होगा। आप सभी के आशीर्वाद से हम इस प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू कर रहे हैं। इस बार मामला व्यक्तिगत है। रणवीर आखिरी बार रोमकॉम मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article