बॉक्स ऑफिस

Bad Newz Box Office Collection: 50 करोड़ के क्लब में शामिल होगी विक्की-तृप्ति की फिल्म, देखें 9 दिनों की कमाई

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 9: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बैड न्यूज' को ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। 9 दिनों के बाद भी फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में लगी हुई है।

Image

Bad Newz Box office

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 9: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म 19 जुलाई को रिलीज हुई थी। ऑडियंस 9 दिनों के बाद भी 'बैड न्यूज' को सिनेमाघरों में देखने जा रहे हैं। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्की कौशल की मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर रह गई है। आइए देखें फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी-ड्रामा मूवी 'बैड न्यूज' दूसरे वीकेंड में एंट्री ले चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी ओर शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। 9 दिनों के अंदर फिल्म का टोटल बिजनेस 48.25 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार के दिन यह मूवी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी।

आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' में पंजाबी सिंगर एमी विर्क और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। हरकोई इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article