बॉक्स ऑफिस

Raayan Box Office Collection Day 1: धनुष की 'रायन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई, एक दिन में छापे इतने करोड़

Raayan Box Office Collection Day 1: धनुष की फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को रिलीज हो गई है। 28 तारीख को धनुष के जन्मदिन के पहले 'रायन' को रिलीज कर फैंस को बड़ा गिफ्ट मिला है। आइए जानते हैं कि धनुष की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

RAYAN

Raayan Box Office Collection Day 1: धनुष की फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में धनुष ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी काम किया है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस में छप्पर फाड़ कमाई की है। इस फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि धनुष की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रायन' ने ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि 'रायन' से पहले एक्टर धनुष 'कैप्टन मिलर' फिल्म में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रायन ने तमिल में 11 करोड़ की कमाई की है वही तेलगु भाषा से इस फिल्म की अच्छी कमाई नहीं हुई और सिर्फ 1.5 करोड़ ही कमाई हो पाई।

ये सितारे आए नजर

फिल्म में धनुष की एंट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है। धनुष और सूर्या का प्रदर्शन बहुत शानदार है। इस फिल्म में तुषारा विजयन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, अपर्णा बालमुरली भी नजर आ रहे हैं। गैंगस्टर की कहानी पर आधारित इस फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत तैयार किया है। 28 तारीख को धनुष के जन्मदिन के पहले 'रायन' को रिलीज कर एक्टर को बड़ा गिफ्ट दिया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article