Baby John Box Office: 50 करोड़ी होने में वरुण धवन स्टारर को याद आई नानी, 9वें दिन की कमाई रही निराशाजनक

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट ही देखने को मिली है। गुरुवार के कलेक्शन ने भी मेकर्स को निराश ही किया है।

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 9: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई कर रही है। ट्रेलर को मिले प्यार के बाद भी ऑडियंस ने 'बेबी जॉन' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने के बाद अब वरुण धवन स्टारर की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला है। आइए देखें इस मूवी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस कितने रुपये का बिजनेस किया है।

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 9

'बेबी जॉन' ने 9वें कमाए केवल इतने करोड़ रुपये

Sacnilk ने अब जो वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' के 9वें दिन के आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक इसने केवल 1 करोड़ रुपये कारोबार किया है। यह मूवी 9 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 36.40 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। उम्मीद है कि इस वीकेंड 'बेबी जॉन' की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल पाएगी। 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद इस मूवी की कमाई शर्मनाक ही रही है।

End of Feed