Baby John Box Office Collection Day 3: पुष्पा 2 से आधी कमाई भी नहीं कर पाई बेबी जॉन, मेकर्स को याद आई नानी

Baby John Box Office Collection Day 3:वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं। अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। मूवी के तीसरे दिन का कलेक्शन भी काफी कम रहा है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Baby John Box Office Collection Day 3: वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन (Baby John) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही बुरी तरह पिट गई है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, सिनेमाघरों में तीन दिनों के बाद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 19.65 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। बेबी जॉन को पुष्पा 2 और मुफासा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ये दोनों वरुण धवन की फिल्म से ज्यादा पैसा कमा छाप रही हैं। वरुण धवन बैक टू बैक एक और फ्लॉप फिल्म की ओर बढ़ रहे हैं। यहां मूवी के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'बेशक दूसरी औरतें मुझे आकर्षिक करती हों..' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद बोनी कपूर ने दिया ऐसा बयान, हैरान रह गए लोग

Baby John Box Office Collection Day 3

पुष्पा 2 के आगे टिक नहीं पा रही बेबी जॉन

पुष्पा 2 ने 20 दिनों से अधिक समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया लेकिन अभी भी वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म बेबी जॉन से अधिक पैसा कमा रही है। पुष्पा 2 ने 23वें दिन, हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बेबी जॉन, सिर्फ 3.65 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी। कई भाषाओं में रिलीज हुई मुफासा ने आठवें दिन भी सिनेमाघरों में 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। बेबी जॉन के शो की ऑक्यूपेंसी भी लगातार गिरती जा रही है। दिल्ली में 10 प्रतिशत वहीं मुंबई में लगभग 14 प्रतिशत देखने को मिली है।

End of Feed