Baaghi 4 Advance Booking: जलवा बिखेरने को तैयार टाइगर श्रॉफ, 24 घंटे में बेचे 50 हजार से ज्यादा टिकिट

Baaghi 4 Advance Booking Report: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) को लेकर दर्शकों में शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने बीते दिन फिल्म बागी 4 की एडवांस बुकिंग शुरू की थी, जिसे 24 घंटे हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म बागी 4 ने अब तक 50 हजार से ज्यादा टिकिट बेच दी हैं।

Baaghi 4 Advance Booking Report: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म बागी 4 के ट्रेलर से साफ है कि इस दफा टाइगर श्रॉफ खून की होली खेलने के लिए आ रहे हैं। बागी 4 के ट्रेलर को दर्शकों से जिस तरह का रिस्पांस मिला है, उससे ऐसा लग रहा है कि ये मूवी टाइगर की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी कराएगी।

Baaghi 4: Tiger Shroff, Sajid Nadiadwala To Launch Trailer In GRAND Event On THIS Day - Report

Image Source: Baaghi 4 Movie

बागी 4 के मेकर्स ने बीते दिन इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी थी। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बागी 4 को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है और लोग लगातार इसके टिकिट खरीद रहे हैं। फिल्म बागी 4 ने मीत्र 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा टिकिट बेच डाले हैं। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि रिलीज से पहले बागी 4 कम से कम 2 लाख टिकिट बेच देगी, जिसका फायदा इसे फर्स्ट डे कलेक्शन में मिलेगा।

End of Feed