Avatar Fire And Ash BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चला 'अवतार 3' का जादू, 'धुरंधर' की सुनामी में कमाए करोड़ों

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अवतार' अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी यानी 'अवतार: फायर एंड एश' के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखा रही है। 'धुरंधर' की सुनामी के बीच भी 'अवतार 3' ने करोड़ों रुपये कमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अवतार' अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी यानी 'अवतार: फायर एंड एश' के साथ बड़े पर्दे पर खूब कमाल दिखा रही है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में तैयार हुई 'अवतार: फायर एंड एश' का जलवा अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो कायम है ही। वहीं भारत में 'धुरंधर' के क्रेज के बीच भी 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire And Ash) ने अपने कदम जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को भारत में लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसका असर 'अवतार: फायर एंड एश' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिलता है। फिल्म ने जहां पहले दिन 19 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था तो वहीं अब दूसरे दिन भी 'अवतार 3' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है।

avatar fire and ash (1)

फोटो क्रेडिट- रेडिफ

'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire And Ash) ने केवल भारत में ही दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि ये फिल्म के कलेक्शन का शुरुआती रुझान है। ऐसे में आंकड़े आगे-पीछे भी हो सकते हैं। लेकिन इस कमाई के साथ ही दो दिन में 'अवतार: फायर एंड ऐश' का कुल कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' का जलवा अगर बॉक्स ऑफिस पर यूं ही बरकरार रहा तो फिल्म दो से तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

End of Feed