Auron Mein Kha Dum Tha Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn), तबू (Tabu), साई मांजरेकर (Sai Manjekar), शांतनु महेश्वरी (Shantanu Maheshwari) और जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) की फिल्म औरों में कहां दम था सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अजय और तबू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने महज 9 करोड़ की कमाई है। जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Auron Mein Kaha Dum Tha (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Angry Young Men: बॉलीवुड में दोबारा क्यों नहीं पैदा हुए सलीम-जावेद? सलमान खान बोले 'इस दौर के लोग मर्द नहीं...'
औरों में कहां दम था वर्ल्डलवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई और ज्यादा कम हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में 14 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म के बजट से ज्यादा खर्च उसके विज्ञापन पर आया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म के बजट के आधी कमाई भी नहीं हो पाई। मेकर्स अब फिल्म को जल्द ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म में अजय और तबू की रोमांटिक जोड़ी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।
वहीं, अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी की बिग बजट फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। सिंघम अगेन में अजय के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
