Auron Mein Kahan Dum Tha Box office: फिसड्डी साबित हुई अजय देवगन की फिल्म, 5 दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं हुआ पार

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) का बॉक्स ऑफिस पर सारा दम निकल गया है। फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए मशक्कत कर रही है।

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) को ऑडियंस को ओर से प्यार नहीं मिल रहा है। यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए मशक्कत कर रही है। वीकेंड के बाद निराशाजनक कमाई करने के बाद वीक डेज में एंट्री लेते ही फिल्म का बुरा हाल देखने को मिला है। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि अजय देवगन स्टारर 'औरों में कहां दम था' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल होगा। आइए देखें फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) ने पांचवें दिन केवल 0.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। 5 दिनों के यह फिल्म 8.65 करोड़ रुपये का बिजनेस ही कर पाई है। अब यह फिल्म फिलहाल 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।

End of Feed