Article 370 Box Office: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Yami Gautam स्टारर, बजट से डबल हुआ कलेक्शन

Article 370 Box Office: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल 370' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए काफी दिन हो गए हैं और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में सफल रही है। 10 दिनों के अंदर यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Article 370 Box Office: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं। 10 दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म को लगातार ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि 'आर्टिकल 370' हिंदी सिनेमा 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-सेंट्रिक फिल्म है। फिल्म के रविवार की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। यह फिल्म 10 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखें 'आर्टिकल 370' की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Yami Gautam's Article 370

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म 'आर्टिकल 370' की कमाई के आंकड़े अपने X अकाउंट पर साझा किए हैं। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार के इन 3.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार के दिन कमाई बढ़कर 5.25 करोड़ रुपये हो गई थी। रविवार के दिन यामी गौतम स्टारर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। फिल्म ने 10 दिनों के भीतर 54.44 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। आने वाले दिनों यह फिल्म 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी आसानी से कर लेगी।

End of Feed