Article 370 Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। यह फिल्म 23 फरवरी एक दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को फैन्स को ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में अपने एक भाषण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर कश्मीर की सच्चाई जानना चाहते हैं तो 'आर्टिकल 370' जरूर देखनी चाहिए। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो टिकिट खिड़की पर 'आर्टिकल 370' ने अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। आइए जानें यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी।
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को देखने के लिए हरकोई बेताब है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो अगर यह फिल्म पहले दिन 5 करोड़ का आंकड़ा पार लेती है तो वीकेंड में यह 20 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। निर्माताओं ने ज्यादा से जायदा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए एक बड़ा ऑफर भी दिया है। फिल्म की टिकिट 99 रुपये में बिक रही हैं।
आदित्य सुहास जम्भाले ने यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' का निर्देशन किया है। फिल्म में प्रियामणि भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को यामी गौतम के पति आदित्य धर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'आर्टिकल 370' से पहले यामी गौतम को अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
