​yami gautam priyamani aditya dhar arun govil starrer article 370 movie review in hindi by shashank mani pandey film box office collection imdb ratings

Yami Gautam,Priyamani,Vaibhav Tatwawadi,Arun Govil

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Article 370 Movie Review: यामी गौतम धर की फिल्म में दिखी कश्मीर से धारा 370 के खात्में की इनसाइड स्टोरी

Shashank PandeyUpdated Feb 23 2024, 09:07 IST

Article 370 Movie Review: सच्ची घटना से प्रेरित यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर कई विचार पहले से ही घूम रहे हैं। आप पढ़िए यह रिव्यू और तय करिए अपना नजरिया।

Article 370 Movie Review in Hindi (आर्टिकल 370 मूवी रिव्यू) :भारत को आजाद हुए 76 साल हो गए हैं। 2024 में यह अपने 77वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। हालांकि देश में अभी भी कई इलाकों के लोग मूलभूत सुविधा से भी वंचित हैं। कुछ जगह के लोगों को यह नहीं पता कि सड़क कैसी होती है। अभी भी हमारे कई नेताओं का कहना है कि हम विकासशील देश हैं, धीरे धीरे सब हो जाएगा। ऐसे ही भारत के एक राज्य जम्मू और कश्मीर को मिले आर्टिकल 370 को सरकार ने हटा दिया। धारा 370 क्या थी, इसके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही है। खैर अब इस पर फिल्म आई है, नाम आर्टिकल 370 ही है।