Article 370 Box Office Prediction: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' को पहले दिन मिली धीमी शुरुआत, कमाएगी इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2024, 05:31 PM IST

Article 370 Box Office Prediction: यामी गौतम और प्रिया मणि की फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। फिल्म को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। आइए जानते हैं पहले दिन आर्टिकल 370 कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Article 370 Box Office Prediction: सिनेमाघरों में आज यामी गौतम (Yami Gautam) की आर्टिकल 370, विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की क्रैक और वरुण ग्रोवर के निर्देशन में बनी ऑल इंडिया रैंक रिलीज हुई है। तीनों फिल्में अलग-अलग जोनर की है। यामी गौतम और प्रिया मणि की फिल्म आर्टिकल 370 पॉलिटिक्ल ड्रामा है। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। इस फिल्म का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में भी कर चुके हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर सकती हैं।

द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी के जोन पर ही आर्टिकल 370 बनी हुई है। इन दोनों फिल्मों को माउथ पब्लिसिटी और कंट्रोवर्शी का फायदा मिला था। फिल्म सिनेमा डे लवर्स के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। आज सिनेमाघरों की टिकट 99 रुपये है। इसका फायदा आर्टिकल 370 को भी मिलेगा। दर्शकों का फिल्म को पॉजिटिव का रिव्यू मिला हैं।

End of Feed