Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम (Yami Gautam) और प्रियामणि (Priyamani) स्टारर 'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का भरपूर रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में यामी के साथ अरुण गोविल और किरण करमरकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
Article Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
यामी की फिल्म ने पहले दिन5.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 7.5 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 9.65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने ओवरसीज को मिलाकर 26. 8 करोड़ की कमाई की है।
यामी की फिल्म ने पार किया मंडे टेस्ट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 31. 8 करोड़ की कमाई की है। आर्टिकल 370 के साथ विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.95 करोड़ की कमाई की है। यामी की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में फिल्म का जिक्र किया था। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को राजनैतिक पार्टी का भी सपोर्ट मिल रहा है।
